Site icon 24 News Update

हिरणमगरी में घर के बाहर से बाइक चोरी

Advertisements

24 News Update उदयपुर। शहर के हिरणमगरी सेक्टर-5 क्षेत्र में एक बार फिर चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रभात नगर निवासी 33 वर्षीय अनिल कुमार (पुत्र देवीलाल शर्मा) की मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7:50 बजे Honda CB Shine (2018 मॉडल), नंबर RJ27 BM 8207 अनिल कुमार के घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान अज्ञात बदमाश वाहन चुराकर फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़ित ने 23 अप्रैल को सुबह पुलिस थाना हिरणमगरी में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए BNS 2023 की धारा 303(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक (ASI) संग्राम सिंह को सौंपी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

Exit mobile version