जयपुर। सोमवार को आरटीओ प्रथम (Jaipur RTO-I) में हुई ऑनलाइन नीलामी में आरजे 60सीएम 0001 (RJ60CM0001) नंबर ने नया रिकॉर्ड बना दिया। यह वीआईपी नंबर 31 लाख रुपए में नीलाम हुआ, जो अब तक का राजस्थान का सबसे महंगा वाहन नंबर बन गया है। यह नंबर करीब 3 करोड़ रुपए की ऑडी आरएस क्यू8 (Audi RS Q8) कार के लिए खरीदा गया है। सोमवार सुबह से ही फैंसी नंबरों की ऑनलाइन नीलामी शुरू हुई थी। कई लोगों ने बोली लगाई, लेकिन RJ60CM0001 पर प्रतिस्पर्धा सबसे ज्यादा रही। अंततः यह नंबर 31 लाख रुपए में बिका। इस नीलामी से सरकार को अच्छा राजस्व मिला है और लोग अब वैध और पारदर्शी प्रक्रिया से वीआईपी नंबर खरीदने के प्रति जागरूक हो रहे हैं। पहले जहां नंबर बेस प्राइस पर बिक जाते थे, वहीं अब फैंसी नंबर्स के लिए लाखों की बोली लगाई जा रही है। बेटे के जन्मदिन पर दी जाएगी यह कारयह नंबर जयपुर के कारोबारी राहुल तनेजा ने खरीदा है। उन्होंने बताया कि यह नंबर उन्होंने अपने बेटे रेहान तनेजा की नई ऑडी आरएस क्यू8 कार के लिए लिया है। रेहान का 18वां जन्मदिन 16 नवंबर को है और उसी दिन उसे यह कार गिफ्ट में दी जाएगी। राहुल तनेजा को लग्जरी कारों और वीआईपी नंबर्स का शौक है। उन्होंने 2011 में अपनी बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज के लिए RJ14CP0001 नंबर 10 लाख रुपए में खरीदा था। इसके बाद 2018 में उन्होंने जैगुआर एक्सजेएल के लिए RJ45CG0001 नंबर लिया था, जो उस समय राज्य का सबसे महंगा नंबर था। राहुल तनेजा ने कहा — “शौक की कोई कीमत नहीं होती। मैं आज में जीता हूं। जो चीज खुशी देती है, वही करता हूं — कल का क्या पता।” Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी इंद्रा देवी का निधन, 4 नवम्बर को अंतिम संस्कार 1000 सीसीटीवी देखे, 10 दिन बाद यूपी से दस्तयाब की तीन लापता नाबालिग लड़कियाँ