24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर | पुलिस थाना प्रतापनगर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 टन अवैध खैर की गीली लकड़ी से भरा ट्रक जब्त किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार जिले में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश औझा और वृताधिकारी (नगर पूर्व) छगन राजपुरोहित के सुपरविजन में थानाधिकारी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देबारी क्षेत्र में एक संदिग्ध ट्रक को रोका। जांच के दौरान ट्रक नंबर HR 55 AL 7043 से 9 टन अवैध खैर की लकड़ी बरामद की गई। इस मामले में हामिद खान (36 वर्ष), निवासी नाखनोल, तिजारा, अलवर को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
हामिद खान, पिता ईमरत खान, निवासी नाखनोल समसुदीन की ढाणी, थाना तपूकड़ा, तहसील तिजारा, जिला अलवर।
पुलिस टीम:
राजेंद्र सिंह (थानाधिकारी)
प्रेम कुमार (सहायक उप निरीक्षक)
अखलेश्वर (हेड कांस्टेबल 1203)
रामस्वरूप (कांस्टेबल 314)
राजूराम (कांस्टेबल 2033)
हंसराज (कांस्टेबल 1949)
नरेंद्र सिंह (कांस्टेबल 539)

