24 News Update उदयपुर। जनार्दन राय नगर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के विधि विभाग द्वारा एलएलबी एवं बीए एलएलबी के विद्यार्थियों के लिए एक प्रभावशाली मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय नदियों में प्रदूषण से संबंधित प्रख्यात केस एम सी मेहता बनाम भारत संघ (गंगा टेनरी केस), 1987 पर आधारित था, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने कानूनी ज्ञान और तर्कशक्ति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति कर्नल (प्रो.) एस एस सारंगदेवोत थे तथा विशिष्ट अतिथि संतोष पूनिया ( निदेशक, एनजीओ लीगल सर्विस अथॉरिटी,आजीविका ब्यूरो) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधि विभाग की अधिष्ठाता डॉ. कला मुणेत ने की।धन्यवाद ज्ञापन प्रिंसिपल डॉ मीता चौधरी द्वारा किया गया। यह मूट कोर्ट सहायक आचार्यडॉ कृष्ण किशोर त्रिवेदी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस अवसर परडॉ. सुरेन्द्र सिंह चुण्डावत, डॉ. अंजू कवाडिय़ा, डॉ. प्रतीक जांगिड़, डॉ. विनीता व्यास, डॉ. ज्ञानेश्वरी राठौड़ एवं ऋत्त्वीधाकड सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे। इस मूट कोर्ट में न्यायाधीश की भूमिका राहुल अग्रवाल ने निभाई। याचिकाकर्ता पक्ष की ओर से विनोद कुमार चित्तौड़ा, दीपक सिंह चौहान एवं जयदीप शर्मा ने अपने तर्क प्रस्तुत किए, जबकि प्रतिवादी पक्ष की ओर से सुरभि मेनारिया, वंदना त्रिपाठी और हीना वैष्णव ने प्रभावी पैरवी की। अन्य प्रतिभागियों में रोनक कीर, भाग्यश्री एवं कपिल सोनी शामिल रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समापन सभी विद्यार्थियों के उत्साह और सहभागिता के साथ हुआ। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सी जी एस टी साईक्लोत्थोन कल प्रात: फतेहसागर से होगा शक्तिनगर के सनातन धर्म मंदिर में रामनवमी उत्सव, उमड़ा आस्था का सैलाब