Site icon 24 News Update

डूंगरपुर में युद्धाभ्यास की तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल:सभी विभागों के रिस्पांस टाइम को नोट किया, अंत में पहुंची फायर ब्रिगेड

Advertisements

24 News Update डूंगरपुर. डूंगरपुर के गेपसागर की पाल पर शाम 4 मिसाइल अटैक की खबर ने सबको हिला दिया। 20 लोग जख्मी हो गए है। मिसाइल अटैक की खबर के बाद पुलिस, प्रशासन सब अलर्ट हो गए। 12 मिनट में कलेक्टर से लेकर एएसपी और कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी पहुंच गए। प्रशासन ने सभी विभागों के रिस्पांस टाइम को नोट किया और अलर्ट रहने के निर्देश दिए।

युद्धाभ्यास की तैयारियों को लेकर प्रदेश में शनिवार को मॉक ड्रिल के निर्देशों के तहत पुलिस और प्रशासन की ओर से गेपसागर की पाल पर मॉक ड्रिल की गई। गेपसागर की पाल पर मिसाइल अटैक में 20 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर जैसे ही विभागों और उनके अधिकारियों के पास पहुंची, तो सभी अलर्ट होकर दौड़कर पहुंचे।

4 बजकर 1 मिनट में ही पुलिस लाइन से जाब्ता पहुंच गया। 2 मिनट में नेहरू युवा केंद्र और बिजली निगम, 4 मिनट में एएसपी अशोक मीणा, 5 मिनट में कलेक्टर अंकित कुमार सिंह पहुंच गए, जबकि सबसे लास्ट 12 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची।

प्रशासन ने सभी विभागों के अधिकारियों और उनके कर्मचारियों के रिस्पांस टाइम को नोट किया गया। मॉक ड्रिल को लेकर गेपसागर की पाल पर दर्शकों की भी भीड़ जमा हो गई। वहीं मिसाइल अटैक होने पर किस तरह से खुद और दूसरे लोगों को सुरक्षा करनी चाहिए, इसके लिए जानकारी दी गई। वहीं कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। साथ ही रिस्पांस टाइम में सुधार करने के लिए भी निर्देश दिए।

Exit mobile version