Site icon 24 News Update

मनरेगा मजदूरों का बकाया भुगतान नहीं, ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन, उपखंड अधिकारी को सौपा ज्ञापन ज़िला कलेक्टर के नाम

Advertisements

24 News Update फुलिया. कलां भीलवाड़ा में मनरेगा योजना के तहत किए गए काम का भुगतान न मिलने के कारण फुलिया कलां के मजदूरों और ग्रामीणों ने उपखंड कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन, उपखंड अधिकारी को सौपा ज्ञापन ज़िला कलेक्टर के नाम ज्ञापन में बताया गया कि छह पखवाड़ों से बकाया मजदूरी न मिलने पर ग्रामीण आर्थिक संकट और आक्रोश के साथ जमा हुए।
मजदूरों का कहना है, “हमने दिन-रात मेहनत की, लेकिन हमारे मेहनत के पैसे बैंक खातों में नहीं डाले गए। यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि गरीब मजदूरों के साथ अन्याय है। समय पर मजदूरी न मिलने से घर में चूल्हा जलाना भी मुश्किल हो जाता है।”

मजदूरों की प्रमुख मांगें:
सभी बकाया मनरेगा भुगतान तुरंत जारी किया जाए।
भविष्य में मजदूरी समय पर देने की गारंटी दी जाए।
जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन उनकी मांग पूरी नहीं करता है, तो वे अनिश्चितकालीन धरना और बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन पर होगी।
प्रतिलिपि में प्रधानमंत्री, राजस्थान के ग्रामीण विकास मंत्री, संभागीय आयुक्त अजमेर, मुख्यमंत्री जयपुर और स्थानीय संपादकों को भी भेजा गया है।ज्ञापन के दोहरान इंद्रा, लाला राम रावण, फोरिया, मंजू, ज्ञाना, छगनलाल, रतनलाल माली, गोपाल रैगर, घीसालाल, हेमन्त रैगर, शिमला, नोरती, ललिता, खुशी राम आदि मौजूद रहे

ग्रामीण मजदूरों का संदेश:
“हम अपना हक मांग रहे हैं, कोई भीख नहीं। मेहनत का पूरा पैसा समय पर चाहिए।”

Exit mobile version