24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। नगर में नारकोटिक्स विभाग द्वारा स्थापित अस्थायी अफीम तौल केंद्र का बुधवार को पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्रीचंद कृपलानी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अफीम तौल की पूरी प्रक्रिया को नजदीक से देखा और केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान विधायक कृपलानी ने उपस्थित किसानों से संवाद कर तौल प्रक्रिया, सुविधाओं एवं आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान अफीम काश्तकारों द्वारा बताई गई विभिन्न विसंगतियों को गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों से चर्चा की तथा इन समस्याओं के निराकरण के लिए शीर्ष नेतृत्व से वार्ता करने का आश्वासन भी दिया। साथ ही जिला अफीम अधिकारी रंगलाल मीणा, जिला अफीम अधिकारी द्वितीय बीएल मीणा एवं कृषि अधिकारी (नारकोटिक्स) से चर्चा कर तौल कार्य की प्रगति एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने उन्हें अफीम तौल की प्रक्रिया, गुणवत्ता जांच एवं रिकॉर्ड संधारण के बारे में विस्तार से अवगत कराया।जानकारी के अनुसार बुधवार को निम्बाहेड़ा उपखण्ड के कनेरा अ, कनेरा ब, कोचवा स, गरवाड़ा, मेलाना ई, कानपुरा (रामगढ़), मोठा, मेवासा जागीर, अरनोदा अ, मांगरोल स, शोभावली एवं रसूलपुरा सहित विभिन्न गांवों के कुल 388 अफीम काश्तकारों की उपज का तौल किया गया। वहीं बड़ीसादड़ी क्षेत्र के 31 काश्तकारों को मिलाकर कुल 419 किसानों की अफीम का तौल संपन्न हुआ।विधायक कृपलानी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तौल केंद्र पर किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रखी जाएं। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत का उचित मूल्य सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है और तौल प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाए रखना जरूरी है।इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, निवर्तमान जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बुनकर, जलिया ग्राम पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि अम्बालाल मीणा, पूर्व सरपंच राजपाल सिंह, जिप सदस्य प्रतिनिधि गणेश धाकड़, नगर मंत्री धर्मपाल जाट तथा भाजयुमो पूर्वी मंडल के रवि जाट सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के कनेरा से देवीलाल धाकड़, सत्यनारायण धाकड़, रामप्रसाद धाकड़, रमेश धाकड़, अमृतलाल धाकड़, दिलीप धाकड़, राधेश्याम धाकड़, मेलाना से घनश्याम धाकड़, गोपाल धाकड़, कन्हैयालाल धाकड़, मांगरोल से अशोक जाट, विकास राठी सहित क्षेत्रीय अफीम काश्तकारों से बातचीत कर तौल प्रक्रिया के संबंध में फीडबैक लिया तथा उनकी समस्याओं को सुना। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation निम्बाहेड़ा में 20 लाख की बड़ी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर केली विद्यालय में प्रवेश उत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित