Advertisements
24 News Update निम्बाहेड़ा कविता पारख। निम्बाहेड़ा के वण्डर टाउन हॉल परिसर से नगर परिषद के शहरी रोजगार योजना मनरेगा की कार्यकर्ताओं के द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस से पूर्व आमजन में जागरूकता के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा को विधायक कृपलानी ने तिरंगा दिखाकर रवाना किया। यात्रा के दौरान डीजे पर देशभक्ति गीतों के साथ महिलाएं हाथों में तिरंगा लिए चल रही थी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, जनप्रतिनिधियों सहित कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

