कविता पारख
24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान के
अंतर्गत मंगलवार को निम्बाहेड़ा उपखण्ड मुख्यालय पर “हर घर तिरंगा” अभियान
के अन्तर्गत स्कूली बच्चों की विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। रैली को
पूर्व विधायक अशोक नवलखा, उपखण्ड अधिकारी विकास पंचौली, पंस प्रधान
बगदीराम धाकड़ ने तिरंगा ध्वज दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कोतवाली थाना
अधिकारी रामसुमेर मीणा, पंचायत समिति विकास अधिकारी विशाल सिपा, नगर
पालिका अधिशासी अधिकारी अभिषेक शर्मा, भाजयुमो नगर महामन्त्री आशीष टांक
आदि मौजूद रहे।
ढाई किलोमीटर लंबी यात्रा ने रचा इतिहास
निम्बाहेड़ा उपखण्ड मुख्यालय पर पहली बार राजकीय एवं निजी शिक्षण संस्थाओं
के बच्चों द्वारा निकाली गई इस तिरंगा यात्रा से सम्पूर्ण नगर देश भक्ति
के जज्बे से भर गया और नगर तिरंगा मय हो गया। नगर में बच्चों के द्वारा
निकाली गई करीब ढाई किलोमीटर लंबी इस यात्रा ने इतिहास रच दिया। देश
भक्ति के जज्बे से परिपूर्ण इस रैली को देखने के लिए नगरवासी उमड़ पड़े,
वहीं मार्ग में कई स्थानों पर रैली का नगरवासियों के द्वारा स्वागत किया
गया।
तिरंगा यात्रा उपखण्ड कार्यालय से आरम्भ हुई जो शेखावत सर्कल, परशुराम
सर्कल होते हुए पंचौली चौराहा, आदर्श कॉलोनी रोड़ होते हुए राजकीय
स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान पर सम्पन्न हुई। यहाँ हजरों स्कूली
बच्चों के द्वारा मानव श्रृंखला के माध्यम से भारत का मानचित्र बनाकर हर
घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया।
यहां तहसीलदार गोपाल जीनगर सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, राजकीय एवं निजी
शिक्षण संस्थाओं के अध्यापक मौजूद रहे।
विधायक कृपलानी ने दी शुभकामनाएं
देश की आजादी के अवसर पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव पर नगर में बच्चों के
द्वारा निकाली गई इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन पर पूर्व
यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृप

