Site icon 24 News Update

हर घर तिरंगा यात्रा को विधायक कृपलानी ने तिरंगा दिखाकर किया रवाना

default

Advertisements

कविता पारख

24 न्यूज अपडेट निम्बाहेड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रविवार को निम्बाहेड़ा उपखण्ड मुख्यालय पर आयोजित भव्य हर घर तिरंगा यात्रा को पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने तिरंगा ध्वज दिखाकर रवाना किया।
तिरंगा यात्रा उपखण्ड कार्यालय से आरम्भ होकर नगर परशुराम सर्किल, पंचोली चौराहा, रामद्वारा रोड, शास्त्री मार्केट होते हुए सब्जी मंडी चौराहा, मोती बाजार, चित्तौड़ी दरवाजा के इधर होते हुए नया बाजार, उपकारागृह से वापस मंडी चौराहा होकर वापस उपखण्ड कार्यालय पर सम्पन्न हुई।
यात्रा के दौरान शेखावत सर्कल पर विधायक कृपलानी ने सभी को स्वच्छता एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। यहां कृपलानी ने कहा कि हम सभी इस राष्ट्रव्यापी अभियान में शामिल हों। उन्होंने सभी से आव्हान किया कि इस बार भी आजादी का महापर्व देश का प्रत्येक नागरिक अपने घर व प्रतिष्ठान में राष्ट्रध्वज तिरंगा लहराकर मनाएं। भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारों से गुंजायमान हुआ नगर हर घर तिरंगा यात्रा के निकलने के दौरान यात्रा में शामिल सैकड़ों लोग हाथों में तिरंगे लिए शामिल हुए। यात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर नगरवासियों के द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भारत माता की जय एवं वंदेमातरम के जयकारों से नगर गुंजायमान हो गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, उपखण्ड अधिकारी विकास पंचौली, पंचायत समिति प्रधान बगदीराम धाकड़, कोतवाली थाना अधिकारी रामसुमेर मीणा, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश मंत्री गब्बर सिंह अहीर, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, नगर निकाय प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रदीप मोदी, नगर महामन्त्री कमलेश बनवार, उपाध्यक्ष विमल कोठारी, पुष्कर सोनी, पार्षद मयंक अग्रवाल, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, महामंत्री आशीष टांक, बीसीएमएचओ डॉ. मंसूर खान, पंचायत समिति विकास अधिकारी विशाल सिपा, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अभिषेक शर्मा, महिला बाल एवं विकास परियोजना के दिलीप सिंह राठौड़ सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Exit mobile version