24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख)। समीपवर्ती बोराखेड़ी चौराहा स्थित श्री बालाजी मंदिर परिसर में जल सेवा के उद्देश्य से गोपाल दास, कुशल दास, संदीप एवं उत्सव वैष्णव परिवार के द्वारा समाजहित में निर्मित जल मंदिर का शुभ उद्घाटन मंगलवार, 31 मार्च 2026 को श्रद्धा और उत्साह के साथ पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के करकमलों से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अशोक नवलखा, निवर्तमान जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, राजपूत महासभा के नारायण सिंह बडौली, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, भाजपा जिला प्रवक्ता मानवेंद्र सिंह चौहान, नगर उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राणावत, कुलदीप सिंह राठौड़, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रत्नेश छाजेड आदि सहित बोराखेड़ी क्षेत्र के सत्यप्रकाश मेनारिया, नंदकिशोर मेनारिया, कमलेश शर्मा, रामलाल मेनारिया, बी.के. वैष्णव सहित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीचंद कृपलानी (माननीय विधायक एवं पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री, राजस्थान सरकार) ने विधिवत पूजा-अर्चना कर जल मंदिर का लोकार्पण किया।इस अवसर पर विधायक कृपलानी ने कहा कि जल सेवा सबसे श्रेष्ठ सेवा मानी जाती है और ऐसे जनकल्याणकारी कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। उन्होंने इस पहल के लिए आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों के लिए यह जल मंदिर अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए इस पहल को सामाजिक सरोकारों से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया एवं मंदिर परिसर में भक्ति भाव का वातावरण बना रहा।कार्यक्रम समापन पर गोपाल दास वैष्णव ने आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जैन प्रीमियर लीग (JPL) सीजन-2 का भव्य समापन, महावीर कैपिटल्स बनी विजेता सीआई राम सुमेर मीणा और प्रशिक्षु आरपीएस मुकेश कुमार ने बडोली माधोसिंह स्कूल की छात्रा संगम धाकड़ का अभिनंदन कर आईएएस RAS अधिकारी बनने की प्रेरणा दी