24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। भारतीय जनता पार्टी के 47 वें स्थापना दिवस के अवसर पर स्थानीय भाजपा कार्यालय में पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में विधिवत ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं हर्षोल्लास का वातावरण देखने को मिला।
इस अवसर पर विधायक कृपलानी ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने विस्तृत उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की 47 वर्षों की यह गौरवशाली यात्रा त्याग, तपस्या, सेवा और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पार्टी के संस्थापक नेताओं और करोड़ों कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति के रूप में स्थापित हुई है, जो “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र के साथ राष्ट्र निर्माण में निरंतर अग्रसर है।
कृपलानी ने कहा कि भाजपा केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का सशक्त मंच है, जहां हर कार्यकर्ता ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को सर्वोपरि मानते हुए कार्य करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और उसी के समर्पण, अनुशासन एवं निष्ठा से संगठन निरंतर मजबूत होता है।
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही सच्चे अर्थों में स्थापना दिवस मनाने का उद्देश्य होना चाहिए। हमें गरीब, वंचित, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा, तभी पार्टी की विचारधारा सार्थक सिद्ध होगी।
कृपलानी ने कहा कि पार्टी का ध्वज हमें सदैव सेवा, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा की प्रेरणा देता है। यह ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि हमारे सिद्धांतों, संघर्षों और राष्ट्रभक्ति का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की मजबूती के लिए निरंतर सक्रिय रहें, जन-जन तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएं और समाज के हर वर्ग के बीच भाजपा की विचारधारा को सुदृढ़ करें।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फोटो-1,01,पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में विधिवत ध्वजारोहण किया।

Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading