24 News Update निम्बाहेड़ा कविता पारख। सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत निंबाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र की मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्रीचन्द कृपलानी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक में मण्डल स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के संयोजक मनोनीत किये गए।विधायक कृपलानी ने बैठक के दौरान उद्बोधन में कहा कि सांसद खेल महोत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और राष्ट्रप्रेम की भावना जगाने का एक बड़ा अभियान है। उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति के शारीरिक व मानसिक विकास के साथ-साथ सामाजिक समरसता का भी माध्यम हैं। उन्होंने मंडल स्तर पर हो रहे आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए युवाओं से अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान किया।सांसद खेल महोत्सव के विधानसभा संयोजक एवं पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी ने बताया कि बैठक में स्थानीय स्तर पर सांसद खेल महोत्सव के आयोजन को लेकर नगर मण्डल संयोजक अतुल सोनी को मनोनीत किया गया, इसके साथ ही क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए नीलेश मेहता, रस्सा कस्सी (महिला) प्रतियोगिता के लिए कमलेश बनवार, वॉलीवाल प्रतियोगिता के लिए कालू सेन, बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए नितिन सेठिया एवं कबड्डी प्रतियोगिता के लिए गिरिराज कीर को संयोजक मनोनीत किया गया।इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नगर मण्डल अध्यक्ष कपिल चौधरी, कनेरा मण्डल अध्यक्ष जुगलकिशोर धाकड़, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, नीलेश मेहता, नगर उपाध्यक्ष जगदीश माली, नगर मंत्री धर्मपाल जाट, सतीश बाबेल, कालू सहित आदि पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उपस्थित रहकर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की और आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सहकारी कर्मचारियों ने विधायक कृपलानी को सौंपा ज्ञापन, विभिन्न लंबित मांगों के निस्तारण की रखी मांग 2 साल बाद चित्तौड़ के दोनों चन्द्र के फिर जुड़े दिलो के तार,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले आक्या आप परिवार के सदस्य हो