वीसी पर लगे आरोपों की जांच करने रिपोर्ट राजभवन और सरकार को भेजने का आग्रह 24 News Update उदयपुर। मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुनीता मिश्रा को लेकर उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने शुक्रवार को संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी से मिले और कुलपति पर लग रहे आरोपों की जांच कर रिपोर्ट राजभवन व सरकार को भेजने के लिए कहा। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन शुक्रवार को संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी से मिलने के लिए गए। इस दौरान विधायक जैन ने कहा कि मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्याल की कुलपति प्रो. सुनीता मिश्रा के खिलाफ कई शिकायतें मिली है, जिसमें मुख्य रूप से वह अपने कर्मचारियों से अशोभनीय भाषा का प्रयोग करती है, जिससे कर्मचारियों में भी नाराजगी है। जैन ने कहा कि कुलपति प्रो. मिश्रा पर कई तरह के वित्तिय अनियमितता के भी आरोप लगे है और अपने चहेतों को लगाने के लिए नियम विरूद्ध स्टॉफ को भी परिवर्तित कर दिया है। विधायक जैन ने कहा कि वीसी प्रो. मिश्रा ने मेवाड़ की धरती पर जिस तरह से बयान दिया है वह निंदनीय है। विधायक जैन ने संभागीय आयुक्त केवलरमानी से इन सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच करवाकर रिपोर्ट पर राजभवन और सरकार को भेजने के लिए कहा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation लगातार तीसरे साल इंटाली ने कबड्डी में मचाया धमाल, पानरवा में रचा नया इतिहास अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, शुरू हुआ दिन-रात का धरना, धरना स्थल पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भरेंगे जोश, सभी दलों, संगठनों का समर्थन