Site icon 24 News Update

उदयपुर में यूरिया की किल्लत पर मेवाड़ किसान संघर्ष समिति का कल कृषि विभाग के बाहर व्यंग्यात्मक आंदोलन

Advertisements

उदयपुर | प्रदेश में लगातार गहराते यूरिया खाद संकट के विरोध में मेवाड़ किसान संघर्ष समिति, उदयपुर की ओर से आज एक व्यंग्यात्मक और शांतिपूर्ण आंदोलन आयोजित किया जाएगा। यह प्रदर्शन सोमवार सुबह 11 बजे कृषि विभाग कार्यालय, उदयपुर के बाहर किया जाएगा।


🌾 व्यंग्य के जरिए उठेगा बड़ा सवाल

समिति द्वारा किया जाने वाला यह आंदोलन प्रतीकात्मक और व्यंग्यात्मक होगा, जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों से आए किसान यूरिया खाद की अनुपलब्धता, अव्यवस्थित वितरण और सरकारी दावों की हकीकत को सामने रखेंगे।
आंदोलन का उद्देश्य किसी प्रकार का टकराव नहीं, बल्कि जनहित में प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना है।


🗣️ “यह विद्रोह नहीं, किसानों की पीड़ा की आवाज़ है”

मेवाड़ किसान संघर्ष समिति के संयोजक श्री विष्णु पटेल ने कहा— “हमारा उद्देश्य विद्रोह नहीं, बल्कि व्यवस्था को आईना दिखाना है। किसान को वही संसाधन चाहिए जो उसे खेती करने और परिवार चलाने के लिए जरूरी हैं। जब नीतियां और वितरण प्रणाली असफल हो जाएं, तब व्यंग्य के माध्यम से सच्चाई सामने लाना जरूरी हो जाता है।”


📍 आंदोलन का पूरा विवरण


🌱 समिति का परिचय

विष्णु पटेल संयोजक ने बताया कि मेवाड़ किसान संघर्ष समिति, उदयपुर एक सक्रिय किसान संगठन है, जो खाद संकट, सिंचाई, फसल समर्थन मूल्य और ग्रामीण सहायता जैसे मुद्दों पर लगातार आवाज उठाता रहा है। समिति का उद्देश्य किसानों के हितों की रक्षा करते हुए न्यायपूर्ण और व्यवहारिक समाधान सुनिश्चित करना है।

Exit mobile version