24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख)। क्रय विक्रय सहकारी समिति कार्यालय पर शुक्रवार को आई एक यूरिया खाद की गाड़ी को लेकर किसान भ्रमित हुए जिसके चलते सैकड़ो किसानों ने शनिवार सुबह लगभग दो-तीन घंटे लाइन में लगकर इंतजार किया लेकिन यूरिया खाद नहीं होने की सूचना पर खाली हाथ लौटना पड़ा।
समिति में खाद आने की पुख्ता सूचना पर किसानों ने समिति कर्मचारियों के समक्ष आक्रोश व्यक्त किया और कहा की यहां पर यूरिया खाद है और जानबूझकर नहीं दिया जा रहा है। इस पर कोतवाली थाने से पुलिस आपका मौके पर पहुंचा और पुलिस की उपस्थिति में समिति के गोदाम खोल कर दिखाए जहां पर यूरिया खाद के बेग दिखाई नहीं दिए इसके बाद किसान संतुष्ट होकर चले गए। किसानों को यहां पर शुक्रवार को खाद की गाड़ी आने की जानकारी थी इसी के चलते शनिवार को खाद लेने हेतु क्रय विक्रय सरकारी समिति पहुंच गए।लेकिन शुक्रवार को ही खाद की गाड़ी को कारुंडा भेज दिया गया था। इसको लेकर क्रय विक्रय सहकारी समिति समिति व्यवस्थापक विक्रम सिहं ने बताया कि यूरिया खाद की गाड़ी कारुंडा के लिए आई थी और वहीं पर भेज दी गई। अब यहां सवाल यह पैदा होता है कि जब यहां खाद की गाड़ी थी ही नहीं तो फिर किसानों को लगभग दो-तीन घंटे लाइन में खड़ा रहकर इंतजार क्यों करना पड़ा और किस कारण से वे भ्रमित हुए उन्हें समिति कर्मचारी आश्वस्त क्यों नहीं कर पाए।
निंबाहेड़ा में यूरिया खाद को गाड़ी लेकर किसान हुए भ्रमित

Advertisements
