कविता पारख 24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। केंद्र सरकार के भू संसाधन विभाग की प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के तहत जलग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग की ओर से जलग्रहण यात्रा निम्बाहेड़ा उपखंड क्षेत्र के मिन्नाना ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पहुंची, जहां पर जल ग्रहण परियोजना में 6 पंचायत मिन्नाना, बाड़ी, नरसिंहगढ़, गुड़ाखेड़ा, भगवानपुरा, बिनोता का सामूहिक कार्यक्रम हुआ। समारोह का आयोजन पूर्व विधायक निम्बाहेड़ा अशोक नवलखा के मुख्य आतिथ्य एवं अध्यक्षता जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधान पंचायत समिति निम्बाहेड़ा बगदीराम धाकड़, पूर्व उपप्रधान एवं पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिम मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, विकास अधिकारी लक्ष्मण लाल खटीक, प्रशासक ग्राम पंचायत श्रीमति राम कुंवर, वाटरशेड के अधीक्षण अभियंता व जिला नोडल अधिकारी बद्रीलाल जाट, डॉ. भगवत सिंह जी तंवर पूर्व मुख्य अभियंता एवं अध्यक्ष अरावली जल एवं पर्यावरण सेवा संस्थान, अधिशासी अभियंता अनिल कुमार जैन, सहायक अभियंता चित्तौड़गढ़ लोकेश कंठालिया, सहायक अभियंता बड़ीसादड़ी मनमोहन दस बैरागी, सहायक अभियंता भैंसरोडगढ़ भरत बडारिया, सहायक अभियंता डूंगला दुर्गेश बैरागी, कनिष्ठ अभियंता श्रीमती दीक्षा कुंवर उपस्थित रहे। इससे पूर्व महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जिला प्रमुख गब्बर अहीर, प्रधान बगदीराम धाकड़, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तवात आदि के द्वारा जल संरक्षण के महत्त्व को बताया एवं जलग्रहण के कार्यों को अधिकाधिक करवाने का आव्हान किया तथा जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर द्वारा जल संरक्षण के संबंध में बताया की दौड़ते पानी को चलना सिखाए, चलते पानी को रेंगना, रेंगते पानी को रोकना एवं रोकते पानी को ज़मीन में समाहित करने का संदेश दिया। पूर्व सरपंच एवं पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शक्तवात ने बताया कि हमारे गांव में जलग्रहण के कार्यों से कुए एवं ट्यूबवेल के जलस्तर में रिकॉर्ड वृद्धि होने से किसानो के सिंचित क्षेत्रफल में बढ़ोतरी हुई। ब्लॉक नोडल अधिकारी दशरथ पचौरिया सहायक अभियंता ने बताया कि कार्यक्रम में कठपुतली प्रदर्शन, नुक्कड़ नाटक के साथ यात्रा की वैन से तथा टीवी शो से जल संरक्षण का संदेश दिया गया, स्वयं सहायता समूह द्वारा बिक्री के लिए स्टॉल लगाई गई।कार्यक्रम में एफईएस एनजीओ एवं अर्पण सेवा संस्थान द्वारा सक्रिय भूमिका निभाई। परियोजना क्षेत्र में जलग्रहण का उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया किया गया। प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने जल संरक्षण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर चारागाह मिन्नाना में पौधारोपण एवं श्रमदान का कार्यक्रम किया गया। मंच संचालन हरिओम सिंह परमार ने किया। प्रशासक श्रीमती राम कुंवर एवं सहायक अभियंता दशरथ पचौरिया के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जे के सीमेंट ने पंचदेवला में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया वृहद अभिभावक – अध्यापक बैठक (MEGA – PTM) आयोजित