24 News Update उदयपुर। सेवा और संवेदना की मिसाल पेश करते हुए मेवाड़ प्रताप दल सेवा संस्थान ने उन बेसहारा और भूले-बिसरे परिवारजनों की अस्थियों का हरिद्वार में विधिवत विसर्जन कर मानवता का अनूठा धर्म निभाया, जिनकी अंतिम जिम्मेदारी उठाने वाला कोई नहीं था।संस्थान द्वारा अशोक नगर स्थित सार्वजनिक गौशाला श्मशान स्थल से एकत्रित अस्थियों को हर की पौड़ी, हरिद्वार में विद्वान पंडितों के सानिध्य में हिंदू रीति-रिवाज से गंगा में विसर्जित किया गया।संस्थान के जिला सचिव राकेश पालीवाल ने बताया कि इस पुण्य कार्य के तहत उदयपुर से दो बसों में करीब 120 महिला-पुरुष हरिद्वार पहुंचे। भीमघोड़ा जयराम आश्रम से संस्थापक लाला सालवी और जिला अध्यक्ष ओंकार जोशी के नेतृत्व में भगवा ध्वज के साथ विशाल रैली निकाली गई, जो भजन-कीर्तन करते हुए हर की पौड़ी तक पहुंची।वहां आचार्यों ने इस सेवा कार्य को “सबसे बड़ा पुण्य” बताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए गंगा मैया से प्रार्थना की।इस सेवा अभियान को सफल बनाने में महिला अध्यक्ष मंजु गहलोत, शेरसिंह राठौड़, सुनील अहीर, बलवंत सालवी, खुशलेंद कुमावत, अमृत सालवी, हरिनारायण पुरोहित, मितेष सालवी, शैलेन्द्र घावरी, रुपेश, सुरेन्द्र सोनी, भावेश, पूनम, कलावती, हेमलता और रेवंती जोशी सहित कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। हरिद्वार में इस पुण्य कार्य के बाद सभी श्रद्धालु आगे ब्रह्मा मंदिर पुष्कर में दर्शन, स्नान और पूजा के लिए रवाना हुए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जिला पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता 19 को लवकुश स्टेडियम में IPO में मोटे मुनाफे का झांसा देकर लाखों की ठगी