- मेवल बैठक के सभी गांवों में जाकर दी जा रही है निमंत्रण पत्रिका
24 News Update उदयपुर। औदिच्य ब्राह्मण समाज जावद वेलवडी मेवल बैठक की ओर से प्रतिभावान सम्मान समारोह 13 जुलाई को रोड़दा में होगा। यह आयोजन बैठक क्षेत्र के 16 गांवों के विद्यार्थियों के लिए रखा गया है। समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 5 जुलाई शनिवार को समारोह के निमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया गया। बैठक उपाध्यक्ष प्रेम शंकर शर्मा रोड़दा ने बताया कि 16 गांवों में जाकर निमंत्रण पत्रिका बांटी जा रही है। बैठक अध्यक्ष मोहनलाल औदिच्य ने बताया कि पूर्व में हुई बैठक में समाज के होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया था। सभी सदस्यों की सहमति से 13 जुलाई की तारीख तय की गई। इस सम्मान समारोह में कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं के वे छात्र-छात्राएं शामिल होंगे, जिन्होंने सत्र 2023-24 से 2024-25 के बीच 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। ऐसे विद्यार्थियों को औदिच्य समाज गौरव से सम्मानित किया जाएगा। बैठक के सदस्यों ने बताया कि यह पहला सम्मान समारोह है। इसमें सहयोग भगवानलाल, स्व. दौलतराम औदिच्य रोड़दा और उनके पुत्र कर रहे हैं। समारोह में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को अपनी मार्कशीट की प्रति, नाम, पता और मोबाइल नंबर 10 जुलाई तक बैठक के सदस्यों को देना होगा।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.