24 News Update उदयपुर। गोगुन्दा थाना क्षेत्र के सेलू गांव में मानसिक अवसाद से जूझ रहे एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन करने का मामला सामने आया है। उपचार के दौरान उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय में उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार प्रकाश पुत्र अंबुडा भील ने रिपोर्ट में बताया कि 12 अप्रैल को दोपहर करीब 12:30 बजे वह बरोडिया में मजदूरी कर रहा था, तभी उसके मामा कालूलाल भील का फोन आया कि उसके पिता की तबीयत बिगड़ गई है। सूचना पर वह घर पहुंचा तो पिता अंबुडा उर्फ अंबालाल बेहोशी की हालत में थे और उनके मुंह से झाग निकल रहा था।परिजनों ने पुसि को बताया कि मृतक पिछले दो वर्षों से गंभीर बीमारी (हाथ के कैंसर के कारण हाथ कटने) के बाद मानसिक अवसाद में था। घर पर अकेले होने के दौरान उसने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। परिजन उसे तत्काल निजी वाहन से एमबी हॉस्पिटल उदयपुर लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल श्री रघुनाथ द्वारा की जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation IPO में मोटे मुनाफे का झांसा देकर लाखों की ठगी परशुराम जयंती पर उदयपुर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा व वाहन रैली