24 News update उदयपुर। मेनारिया समाज, पानेरियों की मादड़ी, उदयपुर के वर्तमान अध्यक्ष बद्रीलाल मेनारिया की श्रद्धांजलि सभा हौली चौक नोहरा, पानेरियों की मादड़ी, उदयपुर में आयोजित की गई। इस अवसर पर समाज की ग्राम सभा की समस्त कार्यकारिणी, समाजजन, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, विधायक, पार्षदगण, समितियों के पदाधिकारी और कई गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर दिवंगत अध्यक्ष को श्रद्धांजलि अर्पित की।
समाज के प्रवक्ता कैलाश मेनारिया ने बताया कि बद्रीलाल जी मेनारिया सरल व्यक्तित्व और विनम्र स्वभाव के धनी थे। वे राजस्थान साहित्य अकादमी से सेवानिवृत्त होने के बाद पूर्ण रूप से सामाजिक कार्यों एवं समाज सेवा में समर्पित हो गए थे। अध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्होंने कई उल्लेखनीय कार्य किए, जिनकी समाज ने सराहना करते हुए उन्हें पुनः अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी।
अस्वस्थता के बावजूद उन्होंने समाज हित में अनेक महत्वपूर्ण कार्य संपन्न किए। वे सदैव समाज को प्रगति की ओर अग्रसर करने और सभी को एकजुट रहने की प्रेरणा देते रहे। उनका निधन न केवल मेनारिया समाज, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
उनकी स्मृति में मेनारिया समाज ग्राम सभा द्वारा श्री सर्वमंगलम नर्सरी के सहयोग से हौली चौक नोहरा, पानेरियों की मादड़ी में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैलाश मेनारिया प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.