24 News udpate सलूम्बर। भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के जिला अध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भेजकर गुजरात के डेडियापाड़ा से विधायक चेतर भाई वसावा के खिलाफ दर्ज प्रकरण को राजनीतिक साजिश बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई।ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि विधायक चेतर भाई वसावा और उनकी पत्नी सहित अन्य लोगों के खिलाफ वन विभाग द्वारा गलत तरीके से मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। इसमें कहा गया कि अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों में आदिवासियों के परंपरागत भूमि अधिकारों और वन अधिकारों की रक्षा की जानी चाहिए तथा इस मामले में संविधान के अनुच्छेद 72 के तहत उचित हस्तक्षेप कर न्याय दिलाया जाए।ज्ञापन में अनुसूचित क्षेत्रों में वन अधिकार अधिनियम, 2006 और संबंधित कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग भी उठाई गई। साथ ही राष्ट्रपति से पूरे मामले की समीक्षा कर आदिवासी समाज के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मांगें नहीं मानी तो नरेगा कार्य प्रभावित होगा, कार्मिकों ने दी बहिष्कार की चेतावनी