24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के पीएम श्री महिपाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को ऑपरेशन संस्कार 2.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।विद्यालय थाना प्रभारी मनीष खोईवाल के निर्देशन में गठित टीम के नेतृत्व में ऑपरेशन संस्कार 2.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में पुलिस विभाग से पधारे कार्मिकों का संस्था प्रधान द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम में कालिका पेट्रोलियम यूनिट की सोनल पाटीदार के द्वारा विद्यार्थियों को पुलिस हेल्पलाइन 100 एवं 112, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, पॉक्सो अधिनियम, 2012, राजकॉप सिटीजन ऐप, ऑपरेशन संस्कार 2.0 तथा सड़क सुरक्षा एवं हेलमेट के अनिवार्य उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर रोहित सिंह (हेड कांस्टेबल), पुलिस थाना सागवाड़ा, सोनल पाटीदार (कालिका पेट्रोलियम यूनिट, डूंगरपुर) एवं कीर्ति (कालिका पेट्रोलियम यूनिट, सागवाड़ा) ने विद्यार्थियों को विभिन्न सुरक्षा उपायों एवं कानूनों की जानकारी प्रदान की।कार्यक्रम में विद्यालय के संस्था प्रधान मुकेश कुमार भावसार, उपप्राचार्य अवनीश पंचाल, उमेश पाटीदार, प्राध्यापक रंजना पाटीदार तथा शारीरिक शिक्षक विरेंद्र सिंह राव सहित विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन ने पुलिस विभाग की इस जनजागरूकता पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया और विरेंद्र सिंह राव ने आभार प्रदर्शन किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामजी के प्रति अभद्र टिप्पणी व अपमानजनक आचरण के विरोध में दिया ज्ञापन हरियालो वागड़ पौधारोपण अभियान का तीसरा चरण प्रारंभ