Site icon 24 News Update

निर्वाचन प्रक्रिया में सभी पंजीकृत विशेष योग्यजन मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने बैठक

Advertisements

24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के उपखण्ड कार्यालय कार्यालय निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कक्ष में 12 सितम्बर को उपखण्ड अधिकारी की उपस्थिती में निर्वाचन प्रक्रिया में सभी पंजीकृत विशेष योग्यजन मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर बैठक आयोजित हुई।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान जयपुर के अनुपालना में प्रमुख शासन सचिव भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिले में निर्वाचन प्रक्रिया में सभी पंजीकृत विशेष योग्यजन मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने 12 सितम्बर दोपहर में 3 तीन बजे उपखण्ड अधिकारी सुबोधसिंह चारण की अध्यक्षता में उपखंड कार्यालय में विधानसभा स्तरीय कमेटी बैठक आयोजित की गई जिसमें उपखण्ड अधिकारी, गलियाकोट,सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सागवाडा / गलियाकोट / ओबरी,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, सागवाडा / गलियाकोट,मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा विभाग, सागवाडा / गलियाकोट,सहायक अभियन्ता, सार्वजनिक निर्माण विभाग, सागवाडा, सहायक सचिव, स्काउट गाईड सागवाडा,डॉ धर्मेन्द्र पाटीदार, (सहायक आचार्य भूगोल रा0महा0 सागवाडा) दिव्यांग ब्रांड एम्बेसेंडर,कन्हैयालाल व्यास, स्वीप प्रभारी विधानसभा क्षेत्र सागवाडा एवं सभी पंजीकृत विशेष योग्यजन मतदाताओं की शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने विशेष योग्यजन वोटर्स का चिन्हीकरण एवं पंजीकरण भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत् विशेष योग्यजन मतदाताओं के चिन्हीकरण कर उनका शत प्रतिशत पंजीकरण करने के निर्देश प्रदान किये गये। हर दिव्यांग मतदाता का संकल्प- शत प्रतिशत मतदान नारे का व्यापक प्रचार किया जाएं एवं सोशल मिडिया, रेडियो व टीवी के माध्यम से प्रेरणादायक संदेश प्रसारित किए जाने के निर्देश प्रदान किये एवं विशेष कैप आयोजित करने 18-19 वर्ष के आयु के मतदाताओं का शत प्रतिशत पंजीकरण करने स्कूल एवं कॉलेजो में विशेष कैम्प आयोजित करने एवं वोटर हैल्पलाईन एप के माध्यम से आवेदन करने जानकारी उपलब्ध कराने निर्देशित किया। एवं विद्यालयों / महाविद्यालयों में चित्रकला, निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित कर जागरूकता फैलाएं निर्देशित किया गया साथ ही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को वर्तमान में स्वावलम्बन पोर्टल पर 40 प्रतिशत दिव्यांगता वाले व्यक्तियों की सूची होती है जिसमें दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारी अधिनियम 2016 के अन्तर्गत 21 प्रकार की दिव्यांगता को सम्मिलित किया गया है मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी सागवाडा / गलियाकोट को निर्देशित किया गया है 17 व 18 वर्ष से अधिक आयु के छात्र छात्राओं के जो दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किये जाते है उनकी एक प्रति सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं एक प्रति निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सागवाडा को उपलब्ध करवाई जाये ताकि बीएलओं के माध्यम से दिव्यांग छात्र/छात्रा की प्लेगिंग हा सकें। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग प्रत्येक मतदान केन्द्र पर रैम्प, व्हीलचेयर, दिव्यांग अनुकूल शौचालय, पेयजल व आवश्यक सहायक सामग्री उपलब्ध करवाई जाने के निर्देश प्रदान कियें।

Exit mobile version