24 News Update उदयपुर। वागड़ मेवाड़ प्रजापति समाज संस्थान उदयपुर संभाग की महत्वपूर्ण बैठक आगामी 13 जुलाई 2025 को प्रातः 11 बजे चित्रकूट नगर स्थित संभागीय छात्रावास भवन में आयोजित की जाएगी।संस्थान के संभागीय अध्यक्ष डूंगरलाल प्रजापति (सराड़ा) ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में छात्रावास भवन निर्माण के अगले चरण के अंतर्गत प्रथम एवं द्वितीय तल पर छात्रों के लिए कमरों के निर्माण, आगामी संस्थानिक सम्मेलन/अधिवेशन की तिथि निर्धारण तथा जाति जनगणना जैसे अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।संभागीय महामंत्री भगवानलाल झांखरी ने बताया कि इस बैठक में उदयपुर संभाग के सभी जिलाध्यक्ष, 22 चौखलों के चौखलाध्यक्ष, समन्वयक, संस्थान कोऑर्डिनेटर, युवा एवं महिला प्रकोष्ठ सहित सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण एवं समाज के प्रमुख प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation टेकरी चोराहा पर शिव महापुराण कथा, पल पल पर भजन करले प्रभु का-पवन महाराज उपदेश का दान महा लाभदायक है : जैनाचार्य रत्नसेन सूरीश्वर महाराज