Site icon 24 News Update

एमपीयूएटी के प्रबंध मंडल की बैठक, डेयरी कॉलेज में ‘प्रताप फ्रेश’ के संचालन को मिली मंजूरी, बजट अनुमानों को स्वीकृति

Advertisements

उदयपुर, 18 जून 2025। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी) की 64वीं प्रबंध मण्डल बैठक बुधवार को कुलपति डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न महाविद्यालयों के शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं वित्तीय विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ (बेगूं, चित्तौड़गढ़), डॉ. सुरेन्द्र कोठारी, श्री विष्णु पारीक, श्री सुहास मनोहर, डॉ. वी.डी. मुदगल, श्रीमती कविता जोशी, डॉ. अरविन्द वर्मा, डॉ. लोकेश गुप्ता, श्री सुधांशु सिंह (कुलसचिव), और श्रीमती दर्शना गुप्ता (वित्त नियंत्रक) सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

‘प्रताप फ्रेश’ व ‘सरस स्नैक्स कॉर्नर’ के संचालन को विस्तार

बैठक में डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में प्रताप फ्रेश उत्पाद बिक्री केंद्र और प्रताप सरस स्नैक्स कॉर्नर के संचालन हेतु मौजूदा शर्तों पर सरस डेयरी के साथ अनुबंध विस्तार को स्वीकृति दी गई। यह निर्णय विद्यार्थियों और स्टाफ के लिए गुणवत्तापूर्ण डेयरी उत्पाद और स्नैक्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

शैक्षणिक निर्णयों को मंजूरी

बैठक में 23 मई 2025 को सम्पन्न अकादमिक परिषद की सिफारिशों को अनुमोदित किया गया। इन निर्णयों में निम्न बिंदु प्रमुख रहे:

प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस की नियुक्तियां

विशेषज्ञता को विश्वविद्यालय से जोड़ने की पहल के तहत विभिन्न महाविद्यालयों में ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’ के रूप में नई नियुक्तियों को स्वीकृति दी गई:

2025-26 के लिए बजट अनुमानों को स्वीकृति

बैठक में 11 जून 2025 को सम्पन्न वित्त समिति की अनुशंसाओं को भी अनुमोदन प्रदान किया गया। इसके तहत:

बैठक में लिए गए निर्णयों को विश्वविद्यालय के सतत विकास, नवाचार और शिक्षण गुणवत्ता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Exit mobile version