24 News Update बांसवाड़ा। राजस्थान पुलिस की मेवाड़ भील कोर (MBC) के जवान की सोमवार देर शाम बांसवाड़ा जिले की जगमेरू पहाड़ी पर घूमने के दौरान खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान 27 वर्षीय कल्पेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो डूंगरपुर जिले के वरदा गांव के रहने वाले थे और इन दिनों बांसवाड़ा में तैनात थे। हादसे में उनके साथ मौजूद कांस्टेबल जीवन सिंह (32) उन्हें बचाने की कोशिश में घायल हो गए, जिनका इलाज बांसवाड़ा के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।दोस्तों के साथ पहाड़ी पर घूमने गए थेपुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि कल्पेंद्र सिंह सोमवार शाम अपने चार दोस्तों — कांस्टेबल जीवन सिंह, देवेंद्र सिंह (दोनों साथी जवान), देवराज सिंह और सत्तू सिंह (गांव के दोस्त) के साथ भूंगड़ा क्षेत्र स्थित जगमेरू पहाड़ी पर घूमने गए थे। पहाड़ी के ऊपरी हिस्से पर सेल्फी और वीडियो बनाते समय कल्पेंद्र का पैर अचानक फिसल गया और वे करीब 100 फीट गहरी खाई में गिर पड़े।साथी ने बचाने के लिए लगाई छलांगकल्पेंद्र को गिरता देख कांस्टेबल जीवन सिंह ने बिना समय गंवाए उन्हें बचाने के लिए खाई में छलांग लगा दी, लेकिन वे भी चट्टानों से टकराकर घायल हो गए। अन्य साथियों ने तुरंत पुलिस और स्थानीय लोगों को सूचना दी। भूंगड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों की खोज शुरू की गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को खाई से बाहर निकाला गया। हालांकि तब तक कल्पेंद्र की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।सबसे फिट और एक्टिव जवान था कल्पेंद्रकल्पेंद्र सिंह MBC बटालियन में बेहद सक्रिय, अनुशासित और फिट जवानों में गिने जाते थे। वे नियमित रूप से जिम करते थे और फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते थे। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर भी कई फिटनेस और एक्सरसाइज से जुड़े वीडियो मौजूद हैं। उनके साथी बताते हैं कि वे हमेशा प्रशिक्षण और ड्यूटी में सबसे आगे रहते थे।हाल ही में हुई थी सगाईकल्पेंद्र की कुछ समय पहले ही सगाई हुई थी और वे जल्द ही विवाह की तैयारियों में जुटने वाले थे। जवान की असमय मौत से ना केवल बटालियन बल्कि पूरे गांव और परिवार में शोक की लहर फैल गई है। कांस्टेबल जीवन सिंह की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं बांसवाड़ा पुलिस और MBC के अधिकारी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अंधा कानून, अंधा तंत्र!! जानलेवा हमला करने वाले ने किया समझौते क लिए मजबूर, छूटते ही कर दी शिक्षिका की बेरहमी से हत्या, दोषी कौन? बांसवाड़ा-डूंगरपुर को जोड़ने वाला हैंगिंग ब्रिज दो माह से चालू, उद्घाटन की तारीख तय होते ही बंद कर दिया रास्ता