उदयपुर। उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र में स्थित तुलसी ढाबा, मोहनपुरा पर देर रात मारपीट और चोरी की घटना सामने आई है। मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी शफा खान (32), जो एमबीजीएच अस्पताल में चिकित्साधिकारी के रूप में कार्यरत हैं, अपने दोस्तों के साथ 11 अप्रैल की रात करीब 1:00 बजे तुलसी ढाबा पर खाना खाने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद अज्ञात व्यक्तियों ने उनके साथ मारपीट की और उनकी कार में रखा आईफोन चोरी कर ले गए। घटना को लेकर सुखेर थाना में प्रकरण संख्या 177/26 दर्ज किया गया है, जिसमें धारा 303(2), 115(2), 324(4), 126(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच साउनि हिम्मत नाथ को सौंपी गई है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर घटना के वास्ताविक कारणों का पता करने का प्रयास कर रही है।
तुलसी ढाबा पर मारपीट के बाद MB अस्पताल के डाक्टर का आईफोन चोरी का आरोप

Advertisements
