24 News Update जयपुर। जयपुर मेट्रो थाने में तैनात कांस्टेबल हरदास को नीट का पेपर बेचने के आरोप में राजस्थान एसओजी ने गिरफ्तार किया है। कांस्टेबल और उसके साथियों ने एक छात्र के परिवार से पेपर के बदले 40 लाख रुपये की डील की थी। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी कांस्टेबल ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर छात्र और उसके माता-पिता को गुरुग्राम बुलाया था। पेपर देने का झांसा देकर उन्हें घंटों एक स्थान पर बैठाए रखा और पैसों का दबाव बनाने लगा। संदेह होने पर पीड़ित परिवार ने सीधे एसओजी से संपर्क किया।राजसमंद से कांस्टेबल हरदास की गिरफ्तारी, 2 साथी गुरुग्राम से दबोचेसूचना मिलते ही एसओजी की टीमें सक्रिय हुईं। हरियाणा के गुरुग्राम में दबिश देकर बलवान (27, निवासी चूरू) और मुकेश मीणा (40, निवासी करौली) को गिरफ्तार किया गया। वहीं, मुख्य आरोपी कांस्टेबल हरदास को राजसमंद से डिटेन किया गया। गिरफ्तारी के वक्त वह भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे घेराबंदी कर दबोच लिया।मोबाइल डेटा से खुला फर्जीवाड़े का राजपुलिस ने तीनों आरोपियों के मोबाइल जब्त कर लिए हैं। चैटिंग, कॉल रिकॉर्डिंग और डिजिटल लेन-देन से स्पष्ट हुआ कि ये लोग पहले से रेकी कर ऐसे अभ्यर्थियों को निशाना बनाते थे, जो नीट जैसी परीक्षाओं में असफल होने के डर से लालच में आ सकते थे। प्रारंभिक जांच में इस गिरोह की जड़ें राजस्थान के कई जिलों से जुड़ी प्रतीत हो रही हैं।एसओजी ने बताया – अभी और गिरफ्तारियां संभवराजस्थान एसओजी ने बताया कि यह पूरा मामला एक सुनियोजित ठगी का हो सकता है। आरोपियों के पास से कोई असली पेपर नहीं मिला है, यानी छात्र-परिवार को केवल झांसा देकर ठगने की मंशा थी। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।कोर्ट में होगी पेशी, रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारीतीनों आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसओजी की योजना है कि उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाए ताकि पूरे नेटवर्क और पहले की गई धोखाधड़ी का खुलासा हो सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भीलवाड़ा में मायरे की खरीददारी करने आए तस्कर को अगवा कर दूसरे तस्कर ने तोड़े हाथ-पैर भीलवाड़ा में सनसनीखेज वारदात: लड़की बनकर आया युवक, प्रेमिका को मारने पहुंचा और दूसरी को मारी गोली; भीड़ ने आरोपी को दबोचकर पीटा