Site icon 24 News Update

एमएम पाटीदार हॉस्पिटल के 6 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल रक्तदान शिविर 2 को

Advertisements

24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के आसपुर बाईपास मार्ग पर स्थित एम.एम. पाटीदार हॉस्पिटल के सफलतापूर्वक 6 वर्ष पूर्ण होने पर 2 फरवरी को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन होगा।
हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर हेमेन्द्र पाटीदार ने बताया कि वागड़वासियों के स्नेह, प्रेम व आशीर्वाद से हॉस्पिटल की स्थापना के सफलतापूर्वक 6 वर्ष पूर्ण हुए, जिसे लेकर हॉस्पिटल द्वारा 2 फरवरी को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। हॉस्पिटल हमेशा रोगियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराकर सेवा दे रहा है, जो सफलतापूर्वक छह वर्ष का परिणाम है। हॉस्पिटल के रमेश पाटीदार ने वागड़ की जनता से इस पुण्य कार्य में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने का आह्वान किया। बताया कि रक्तदान महादान है, जो एक व्यक्ति को जीवनदान प्रदान करता है। शिविर को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं तथा जन-जन से संपर्क किया जा रहा है।

Exit mobile version