24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के आसपुर बाईपास मार्ग स्थित एम.एम. पाटीदार हॉस्पिटल के सफलतापूर्वक 6 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 2 फरवरी को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 60 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर 60 यूनिट रक्त संग्रह किया। हॉस्पिटल के संचालक डॉ. हेमेंद्र पाटीदार ने बताया कि वागड़वासियों के स्नेह, प्रेम एवं आशीर्वाद से हॉस्पिटल के 6 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण हुए हैं। इसी उपलक्ष्य में सोमवार को चिकित्सालय परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 60 से अधिक रक्तवीरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डॉ. पाटीदार ने बताया कि हॉस्पिटल हमेशा रोगियों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए सेवा कार्य कर रहा है, जो इन सफल छह वर्षों का परिणाम है। हॉस्पिटल के रमेश पाटीदार ने बताया कि वागड़ की जनता ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंदों को जीवनदान देने का संदेश दिया।
रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिविर के माध्यम से क्षेत्र में सामाजिक सरोकार एवं मानव सेवा का संदेश दिया गया। अंत में डॉ. पाटीदार ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।
एम.एम. पाटीदार हॉस्पिटल के स्थापना के 6 वर्ष पूर्ण होने पर 60 यूनिट रक्तदान

Advertisements
