24 News Update निम्बाहेडा (कविता पारख)। घोसुण्डा कस्बे में शुक्रवार को समस्त मातृशक्ति घोसुण्डा ग्रुप और महिला मंडल ने दशा माता की पुजा अर्चना की इस दौरान उन्होंने अपने घर परिवार में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामनाएं की ।
दशा माता के पुर्व पर महिलाए ब्रह्मा मुहूर्त नरसिंह द्वारा मंदिर पर पीपल की पुजा करने पहुंची हाथो में पुजा की थाल लिए महिलाओ मंगल गीत गाते हुए विष्णु स्वरूप पीपल का पुजन किया सुहागिन महिलाएं ने पीपल के पेड़ के नीचे एकत्र होकर विधी विधान से दशा माता की पुजा की महिलाओ ने पीपल वृक्ष की दस बार परिक्रमा की और कच्चे सूत का धागा लपेटा उन्होंने कुम कुम मेहंदी लगाई चुनरी ओढ़ाई आटे और हल्दी से बनी सोलह श्रृंगार की सामग्री भी माता को भेंट की गई आरती के बाद चावल लापसी का भोग लगाकर नारियल चढ़ाया गए पुजन के बाद महिलाओं ने दशा माता की कथा सुनी और गले में धागा पहना मान्यता है कि दशा माता मां पार्वती का स्वरूप है इस दिन वृक्षों की त्रिवेणी पीपल नीम और बरगद की पुजा करने का विधान है दशा माता पुजन का आयोजन बहुत ही भव्य तरीके से किया गया सुहागिन महिलाएं अपने बड़े बुजुर्ग का आशीर्वाद लिया।
घोसुण्डा में सुहागिन महिलाएं ने की दशा माता की पुजा घर परिवार की सुख-समृद्धि के लिए की कामनाएं’

Advertisements
