Advertisements
24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। होली के बाद धुलंडी से महिलाएं प्रतिदिन दशा माता की कहानी सुनकर दशा माता पर्व का आनन्द ले रही हैं। मधुबाला पूर्बिया ने बताया कि सोमवार को सभी प्रातः जल्दी उठकर स्नान कर ,लाल वस्त्र पहनकर, श्रृंगार कर दशा माता का पूजन किया। और दशा माता का व्रत रखा। पीपल के वृक्ष की पूजा अर्चना का परिक्रमा की और अपने परिवार के लिए सुख समृद्धि और वैभव के लिए प्रार्थना की। दशा माता व्रत माता पार्वती को समर्पित हैं। इस व्रत करने से दसों दिशाओं से घर में धन-धान्य, सुख ,शांति ,समृद्धि के वृद्धि होती है। सेक्टर 9 की महिलाओं ने शिव मंदिर में दशा माता का पूजन किया। पूजन में इंदूबाला पूर्बिया, मधुबाला पूर्बिया,प्रभा गोस्वामी, निमिषा, संतोष शर्मा सहित कई महिलाओं ने दशा माता की पूजा अर्चना की।

