24 न्यूज अपडेट, सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के निकटवर्ती निवासी विवाहिता ससुराल से गुमशुदा हो गई। विवाहिता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी मदनलाल खटीक ने बताया कि विवाहिता की शादी तीन वर्ष पूर्व निकटवर्ती गांव में हिंदू सामाजिक रीति-रिवाज अनुसार हुई थी।
20 अगस्त को दोपहर 12 बजे उसकी मौसी ने सूचना दी कि पुत्री तीन दिन से ससुराल में नहीं है और मायके भी नहीं आई। पति से पूछने पर उसने कहा कि बिना बताए कहीं चली गई। रिश्तेदारी में तलाश की गई लेकिन कोई पता नहीं चला। जांच हेड कानि. मयदीप सिंह को सौंपी गई।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.