24 News Update उदयपुर, 11 अगस्त। दुर्गा नर्सरी रोड स्थित आईनॉक्स मॉल के पास नगर निगम के नाला निर्माण कार्य के दौरान मानसी वाकल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते नगर उपखण्ड सप्तम के तहत प्रताप नगर जोन की सभी टंकियों एवं डायरेक्ट सप्लाय की जलापूर्ति एक दिन आगे बढ़ाई गई है। सहायक अभियंता उत्तम कुमार मीणा ने बताया कि लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण बुधवार को होने वाली जलापूर्ति अब गुरुवार को की जाएगी।इसी तरह शहर के अशोक नगर क्षेत्र में नाला मरम्मत कार्य के दौरान भी मानसी वाकल लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। इससे जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के नगर उपखण्ड पंचम के तहत कोर्ट परिसर स्थित टंकी से सुबह एवं दोपहर तथा अशोकनगर टंकी से सुबह होने वाली जलापूर्ति भी एक दिन आगे बढ़ाई गई है। सहायक अभियंता राजसिंह मनात ने इसकी जानकारी दी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 24 News Update 11 08 2026 Epaper-113 ई-पेपर पढ़ने के लिये लिंक को ओपन कर PDF डाउनलोड करें उदयपुर में अलसुबह पुलिस का बड़ा एक्शन, 603 ठिकानों पर दबिश, 199 अपराधी गिरफ्तार