जयपुर 22 सितंबर। जिला पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में सवाई माधोपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिला साइबर सेल ने करीब तीन माह तक लगातार तकनीकी निगरानी और मेहनत करते हुए विभिन्न कंपनियों के 207 गुमशुदा एंड्रॉइड एवं स्मार्टफोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल फोन की अनुमानित बाजार कीमत करीब 35 लाख रुपये है।
एसपी मैत्रयी ने सीईआईआर पोर्टल एवं राजस्थान पुलिस की वेबसाइट पर दर्ज गुम मोबाइल फोन को अधिक से अधिक बरामद करने का लक्ष्य जिला साइबर सेल को दिया था। पुलिस मुख्यालय की ओर से भी सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे।


निर्देशों की पालना में साइबर सेल ने गुम मोबाइल फोन से संबंधित तकनीकी जानकारी का लगातार विश्लेषण किया और नेटवर्क पर सक्रिय होने वाले मोबाइल फोन की निगरानी की। करीब तीन माह के सघन अभियान और पुलिस टीमों के समन्वित प्रयासों के बाद 207 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
सीईआईआर बना गुम मोबाइल की तलाश में मददगार
गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में भारत सरकार का सीईआईआर पोर्टल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मोबाइल गुम होने के बाद पोर्टल पर उसका विवरण दर्ज होने से मोबाइल के नेटवर्क पर दोबारा सक्रिय होने की स्थिति में उपलब्ध तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर सकती है।
बरामद किए गए मोबाइल फोन की पहचान और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किया गया। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर कई मोबाइल मालिकों के चेहरे पर खुशी नजर आई। उन्होंने सवाई माधोपुर पुलिस की कार्रवाई के लिए आभार जताया।
बेहतर काम करने वाली टीम को किया जाएगा पुरस्कृत
अभियान में जिला साइबर सेल के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ विभिन्न थानों के पुलिसकर्मियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी ने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत करने की बात कही है।
पुलिस टीम में साइबर सेल प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक महेन्द्र कुमार, कांस्टेबल राजकुमार सिंह, हनुमान प्रसाद, अर्जुन सैनी, थाना मानटाउन के कांस्टेबल ब्रह्मानन्द व जितेंद्र सिंह, थाना गंगापुर सिटी के कांस्टेबल विष्णु, थाना मलारना डूंगर के कांस्टेबल राजेश कुमार व सुरेन्द्र सिंह तथा थाना कोतवाली के कांस्टेबल सचिन कुमार शामिल रहे। कांस्टेबल राजकुमार सिंह की विशेष भूमिका रही।
मोबाइल गुम होते ही ये काम जरूर करें
सवाई माधोपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने पर तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें अथवा राजस्थान पुलिस पोर्टल के सिटिजन सर्विसेज में लॉस्ट आर्टिकल रिपोर्ट दर्ज करें। इसके बाद भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल पर मोबाइल का आईएमईआई नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज कर मोबाइल गुमशुदगी रिपोर्ट तथा मोबाइल बिल की प्रति अपलोड करें।
मोबाइल सीईआईआर पर ब्लॉक होने के बाद उसके नेटवर्क पर दोबारा सक्रिय होने की स्थिति में तकनीकी माध्यम से उसकी तलाश में पुलिस को मदद मिलती है। मोबाइल में दूसरी सिम डालने का प्रयास होने पर ट्रेसेबिलिटी संबंधी संदेश भी प्राप्त हो सकता है। ऐसा संदेश मिलने पर संबंधित व्यक्ति को नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करना चाहिए।
गूगल फाइंड माई डिवाइस से भी तलाश सकते हैं एंड्रॉइड फोन
एंड्रॉइड फोन गुम होने की स्थिति में गूगल फाइंड माई डिवाइस की मदद से भी फोन की लोकेशन देखी जा सकती है। इसमें फोन पर घंटी बजाने, उसे लॉक करने और जरूरत पड़ने पर फोन का व्यक्तिगत डाटा मिटाने जैसे विकल्प उपलब्ध होते हैं।
वहीं आईफोन उपयोगकर्ता एप्पल के फाइंड माई फीचर के माध्यम से अपने डिवाइस की लोकेशन तलाश सकते हैं।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading