Site icon 24 News Update

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई, स्कूटी सवार दो तस्कर गिरफ्तार, एमडीएमए जब्त

Advertisements

24 News Update उदयपुर/डबोक। राजस्थान पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत थाना डबोक क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए स्कूटी सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12.51 ग्राम एमडीएमए जब्त किया है। महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज के निर्देशन एवं जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल के सुपरविजन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक (वृत्त मावली) आसिमा वासवानी के नेतृत्व में डबोक थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई की। कार्रवाई में अभियुक्त तुलसीराम पिता पुष्करलाल निवासी नामरी थाना डबोक एवं मनीष पिता देवीलाल निवासी महाराज की खेड़ी थाना डबोक को गिरफ्तार किया गया। दोनों के कब्जे से कुल 12.51 ग्राम एमडीएमए तथा परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी जब्त की गई। मामले में थाना डबोक पर प्रकरण संख्या 90/2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रकरण का अग्रिम अनुसंधान थाना घासा के थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह द्वारा किया जा रहा है। कार्रवाई में थानाधिकारी गोपाल नाथ के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, भेरूलाल (विशेष भूमिका), जगदेव सिंह (विशेष भूमिका), हनुमानराम तथा कांस्टेबल विकास और नितेश की सक्रिय भूमिका रही।

Exit mobile version