उदयपुर. जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत फतहनगर थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 114 ग्राम एमडीएमए जब्त कर एक महिला को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज Gaurav Srivastava के निर्देशन में तथा जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर Yogesh Goyal के निर्देशानुसार की गई। अभियान का सुपरविजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा Anjana Sukhwal एवं वृत मावली के पुलिस उप अधीक्षक Chhagan Purohit द्वारा किया गया।
थानाधिकारी फतहनगर Chandrashekhar Kilania के नेतृत्व में पुलिस टीम और डीएसटी ने आसूचना के आधार पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान अभियुक्ता श्रीमती टमुड़ी उर्फ शम्भु बाई (30) पत्नी रूपलाल, निवासी गारीयावास, वासनी कला थाना फतहनगर के कब्जे से 114 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए तथा अफीम लगी प्लास्टिक की चार छोटी डिब्बियां बरामद की गईं। मौके से 73,510 रुपये नकद भी जब्त किए गए, जिन्हें मामले में सबूत के रूप में सीज किया गया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अभियुक्ता मादक पदार्थ अपने पास रखकर बिक्री कर रही थी। इस पर उसके विरुद्ध नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस अधिनियम, 1985 की धारा 8/18 व 8/22 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में आगे की अनुसंधान कार्रवाई जारी है।
कार्रवाई में शामिल टीम:
- श्री चन्द्रशेखर किलानिया, थानाधिकारी फतहनगर मय टीम
- श्री विक्रम सिंह, सहायक उपनिरीक्षक मय टीम
नोट—फोटो एआई से बनाया हुआ है। यह समाचार का सांकेतिक चित्रात्मक प्रदर्शन है।

