दो करोड़ रुपये कीमत का 424 किलो गांजे के साथ 5 तस्कर पकड़े दवाइयां की आड़ में छत्तीसगढ़ से तस्करी कर जयपुर लाया जा रहा था गांजा गैंग का सरगना सुमेर मीणा स्कॉर्पियो लेकर छत्तीसगढ़ से ट्रक को कर रहा था एस्कॉर्ट 24 News Update जयपुर। राजस्थान में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने एक बड़ी सफलता दिलाई है। एजीटीएफ की टीम ने जयपुर दक्षिण के चाकसू थाना क्षेत्र में एक ट्रक से 424 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार करवाया। इससे कुछ समय पहले टीम ने शिवदासपुरा टोल पर नाकाबंदी कर ट्रक को एस्कॉर्ट कर रही एक स्कॉर्पियो समेत गैंग के सरगना सहित तीन जनों को पकड़ लिया था। जब्त किये गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड रुपए आंकी गई है।अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध एवं एजीटीएफ श्री दिनेश एम एन ने बताया कि इस कार्रवाई में पांच आरोपियों को मादक पदार्थ की तस्करी करते रंगे हाथों पकड़ा गया। जिन्हें थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुमेर मीणा पुत्र रामचन्द्र (48), नानगराम बलाई पुत्र चौथु राम (55), नरेंद्र सिंह जाट पुत्र धर्मपाल (45) और दीपक गुर्जर पुत्र मोगा राम (38) निवासी खोराबिसल, जयपुर पश्चिम) के साथ-साथ हिमांशू माटा पुत्र प्रेम चन्द (29) निवासी करनाल, हरियाणा के रूप में हुई है। इनके पास से गांजे के साथ-साथ दो वाहन एक ट्रक और एक स्कॉर्पियो भी जब्त किए गए हैं।तस्करों के नेटवर्क पर एजीटीएफ का शिकंजाएडीजी श्री दिनेश एम एन के कड़े निर्देशों के तहत एजीटीएफ की टीम लगातार सक्रिय रह कर इनामी अपराधियों व अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में उपमहानिरीक्षक पुलिस श्री योगेश यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत शर्मा के सुपरविजन में गठित टीम के सदस्य एएसआई शंकर दयाल शर्मा एवं हेड कांस्टेबल कमल सिंह व शशिकांत को बिहार और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों से जयपुर में गांजा तस्करी किए जाने की खुफिया सूचना मिली थी।पुलिस निरीक्षक श्री सुभाष सिंह के कुशल नेतृत्व में एजीटीएफ की 17 सदस्यीय टीम ने इस सूचना को तकनीकी संसाधनों और गहन आसूचना संकलन के माध्यम से विकसित किया गया, जिसके बाद इस बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया। इस कार्रवाई ने राज्य में नशे के कारोबारियों पर नकेल कसने के एजीटीएफ के इरादों को और मजबूत किया है।शिवदासपुरा टोल पर पकड़ी एस्कोर्ट कर रही स्कार्पियोछत्तीसगढ़ से मिनी ट्रक में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ तस्करी कर लाये जाने की पुख्ता सूचना पर एजीटीएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिल कर शिवदासपुरा टोल पर नाकाबन्दी कर तेज गति से आ रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी को रुकवाया गया। जिसमे तीन व्यक्ति सुमेर मीणा, नरेंद्र और नानग राम सवार थे। जिन्होंने पीछे आ रहे एक मिनी ट्रक को एस्कॉर्ट करना बताया।चाकसू में पकड़ा अवैध मादक पदार्थ से भरा ट्रकट्रक में अवैध मादक पदार्थ गांजा की बड़ी खेप थी। दोनों गाड़ियां जीपीएस से कनेक्ट थी, इस वजह से स्कॉर्पियो पकड़े जाने का अंदेशा होते ही ट्रक चालक दीपक और हिमांशु चाकसू इलाके में ट्रक को रोक खेतों में होकर भागने लगे, इन दोनों को भी एजीटीएफ की टीम ने स्थानीय थाना पुलिस को साथ लेकर घेर कर पकड़ लिया।दवाइयां की आड़ में छत्तीसगढ़ से की जा रही थी तस्करीटीम ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें दवाइयां के बॉक्स रखे हुए थे, जिसकी आड़ में आरोपी तस्कर नशे की तस्करी कर रहे थे। इस गैंग का सरगना सुमेर मीणा है। जो पहले भी दो बार छत्तीसगढ़ से मादक पदार्थ तस्करी कर जयपुर लेकर आया था, तीसरी बार एजीटीएफ की सतर्कता से पकड़ा गया। गिरोह का सरगना सुमेर मीणा खुद आगे रहकर स्कॉर्पियो से ट्रक को छत्तीसगढ़ से ही एस्कॉर्ट कर रहा था।टीम का सराहनीय योगदानइस पूरी कार्रवाई में एएसआई शंकर दयाल शर्मा और हैड कांस्टेबल कमल सिंह और शशिकांत की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने सूचना संकलन और ऑपरेशन को अंजाम देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। एएसआई शैलेंद्र शर्मा, हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार, नरेंद्र सिंह, मदन लाल, अरुण कुमार, कांस्टेबल नरेश कुमार, रतिराम, बृजेश शर्मा, संदीप, सुरेश, हरीश, राजवीर और चालक सुरेश कुमार का भी सराहनीय सहयोग रहा। इस कार्रवाई में एसएचओ चाकसू मनोहर लाल मय टीम एवं थाना शिवदासपुरा से उप निरीक्षक लेखराज व कांस्टेबल मेघराज मय टीम शामिल थे।एजीटीएफ की इस कार्रवाई से नशे के खिलाफ राजस्थान पुलिस के अभियान को एक नई गति मिली है। पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे ताकि राज्य को मादक पदार्थों से मुक्त किया जा सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मुख्यमंत्री से लघु उद्योग भारती प्रतिनिधिमंडल की भेंट, औद्योगिक विकास से जुड़े विषयों पर हुई सकारात्मक चर्चा चूरू पुलिस की त्वरित कार्रवाई: लसेड़ी हत्याकांड के 2 मुख्य आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार