Site icon 24 News Update

खेरवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

Advertisements

24 News Update उदयपुर। खेरवाड़ा थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई डॉ. अमृता दुहन (जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल और वृताधिकारी राजीव राडर (वृत ऋषभदेव) के सुपरविजन में की गई। थानाधिकारी करनाराम जाट के नेतृत्व में टीम ने आसूचना के आधार पर मौजा मौथली में ओवरब्रिज के पास दबिश दी, जहां एक युवक के कब्जे से अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी इस हथियार को बेचने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 83/2026 में आर्म्स एक्ट की धारा 03/25 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरेन्द्र सिंह (निवासी सिलावट, थाना राजाखेड़ा, जिला धौलपुर) के रूप में हुई है।
कार्रवाई में टीम के सदस्य राकेश मेहता, दानवीर, हर्षित, मनिन्दर और दिग्विजय सिंह ने भी अहम भूमिका निभाई। पुलिस अवैध हथियारों के नेटवर्क को लेकर आगे भी जांच कर रही है।

Exit mobile version