24 News Update उदयपुर | गोगुन्दा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक माह से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया है।
पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर 2025 को गोगुन्दा कस्बे के कुम्हारवाड़ा निवासी विनोद कुम्हार ने अपने साथी गोपाल वेद के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते वृद्ध मोतीलाल कुम्हार पर लोहे की कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में मोतीलाल के सिर, हाथ और पैर पर गंभीर चोटें आई थीं, जिसके चलते उसके सिर पर 12 टांके लगे थे।
घटना की रिपोर्ट पर गोगुन्दा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) गोपाल स्वरूप मेवाड़ा और वृताधिकारी, वृत गिर्वा सूर्यवीर सिंह राठौड़ के निर्देशन में, थानाधिकारी श्याम सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने 12 अक्टूबर 2025 को तकनीकी और आसूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में—
1️⃣ विनोद कुम्हार पुत्र स्व. हीरालाल निवासी कुम्हारवाड़ा, गोगुन्दा (जिला उदयपुर)
2️⃣ गोपाल वेद पुत्र कालूलाल निवासी जिरई, बगडुन्दा, गोगुन्दा (जिला उदयपुर) शामिल हैं।
पुलिस टीम में कांस्टेबल योगेन्द्र (1080), रामस्वरूप (1274), सत्यनारायण (1316) और भूपेन्द्र (387) ने विशेष भूमिका निभाई।
थानाधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है।
गोगुन्दा पुलिस की बड़ी कार्यवाही: हत्या के प्रयास के मामले में एक माह से फरार दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisements
