Site icon 24 News Update

अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही, 30.66 ग्राम एम.डी.एम.ए. जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर. जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर योगेश गोयल द्वारा अवैध मादक पदार्थों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अंजना सुखवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खेरवाडा व राजीव राहर वृताधिकारी वृत ऋषभदेव के सुपरविजन में दलपत सिंह राठौड थानाधिकारी, खेरवाडा मय टीम द्वारा जवास रोड पर दौराने नाकाबंदी अभियुक्त मोहम्मद अफजल अली पिता अब्दुल रज्जाक निवासी करावाडा पुलिस थाना पहाडा जिला उदयपुर के कब्जे से 30.66 ग्राम एमडीएमए जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रूपये को जब्त करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। मामले में एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
टीम प्रभारी व सदस्यः-

  1. श्री दलपत सिंह राठौड थानाधिकारी, खेरवाडा ।
  2. श्री राकेश मेहता स.उ.नि. ।
  3. श्री गोविन्द सिंह हैड कानि.। (विशेष भूमिका)
  4. श्री राकेश हैड कानि.।
  5. श्री भंवर कानि. ।
  6. श्री भरत नागदा कानि.।
  7. श्री अंशूल कानि. चालक ।
Exit mobile version