24 News Update उदयपुर. जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर श्री योगेश गोयल द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्री गोपाल स्वरूप मेवाडा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय एवं श्री गोपाल चन्देल पुलिस उप अधीक्षक वृत गिर्वा के सुपरविजन में श्री देवीलाल थानाधिकारी, नाई मय टीम व डीएसटी ने अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध संयुक्त कार्यवाही करते हुए उबेश्वरजी धार आम रोड पर दौराने नाकाबंदी एक मोटरसाइकिल नम्बर आरजे 27 वी.एस. 5478 को रोककर उसके चालक का नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम चेतन पिता बाबुलाल निवासी मीरा नगर, आरएचबी कॉलोनी, भूवाणा पुलिस थाना सुखेर जिला उदयपुर हाल बगडुंदा पुलिस थाना गोगुन्दा जिला उदयपुर व पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम दलपत सिंह पिता नवल सिंह निवासी गांव मजाद पोस्ट बगडुंदा पुलिस थाना गोगुन्दा जिला उदयपुर बताया। दोनो मोटरसाइकिल सवार को बीच में रखे एक सफेद प्लास्टिक के कट्टे के बारे में पूछा तो गांजा भरा होना बताया। जिस पर दोनो अभियुक्तो के कब्जे से 10 किलोग्राम सुखा गांजा व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। उक्त घटना पर प्रकरण संख्या 26/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान श्री अर्जुनलाल उ.नि. पुलिस थाना गोवर्धनविलास द्वारा जारी है।
टीम प्रभारी व सदस्यः-
- श्री देवीलाल थानाधिकारी, थाना नाई मय टीम।
- श्री विकम सिंह स.उ.नि. प्रभारी डी.एस.टी. मय टीम ।

