24 News Update उदयपुर। भारतीय आतिथ्य उद्योग में एक अहम उपलब्धि दर्ज करते हुए महेश सिंह जसरोटिया देश के पहले ऑटोग्राफ कलेक्शन होटल से जुड़कर चर्चा में आ गए हैं। यह पहल न केवल उनके व्यक्तिगत करियर के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, बल्कि देश के होटल उद्योग को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। ऑटोग्राफ कलेक्शन होटल दरअसल मेरियट इंटरनेशनल का एक प्रीमियम ब्रांड है, जिसके तहत दुनिया भर के ऐसे चुनिंदा होटल शामिल किए जाते हैं जो अपनी अलग पहचान, डिजाइन, संस्कृति और अनुभव के लिए जाने जाते हैं। इस कलेक्शन की खासियत यह है कि इसमें शामिल हर होटल एक जैसा नहीं होता, बल्कि हर प्रॉपर्टी अपनी अलग “कहानी” और थीम के साथ मेहमानों को विशिष्ट अनुभव प्रदान करती है, जबकि सेवा और गुणवत्ता के वैश्विक मानक मेरियट के अनुरूप होते हैं। करीब 24 वर्षों के अनुभव के साथ जसरोटिया ने देश-विदेश के कई प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। इस वर्ष जनवरी में उन्होंने मेरियट इंटरनेशनल के साथ नई पारी की शुरुआत की और अब देश के पहले ऑटोग्राफ कलेक्शन होटल के संचालन से जुड़कर एक नया अध्याय जोड़ा है। होटल अपनी भव्यता और विशिष्टता के लिए जाना जाएगा। करीब 200 कमरों और तीन लाख वर्ग फुट से अधिक के विशाल बैंक्वेट एवं आयोजन स्थल के साथ यह प्रतिष्ठान आधुनिक सुविधाओं और कलात्मक डिजाइन का अनूठा संगम प्रस्तुत करता है। होटल की अवधारणा ऐसी है, जो स्थानीय संस्कृति और वैश्विक लक्ज़री को एक साथ जोड़ते हुए मेहमानों को अलग अनुभव देने पर केंद्रित है।
देश के पहले ऑटोग्राफ कलेक्शन होटल से जुड़े महेश सिंह जसरोटिया, आतिथ्य क्षेत्र में नई पहचान

Advertisements
