Site icon 24 News Update

झीलों की नगरी उदयपुर में पर्यटन को नई उड़ान: प्रथम बार आरटीटीएफ़ का ऐतिहासिक आयोजन, 9 से 11 जनवरी तक देशभर के होटल व पर्यटन उद्योग के दिग्गज होंगे एक मंच पर

Advertisements

24 News Update उदयपुर। पर्यटन की राजधानी के रूप में पहचाने जाने वाले उदयपुर के लिए यह वर्ष एक ऐतिहासिक उपलब्धि लेकर आया है। झीलों की नगरी में प्रथम बार राजस्थान ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (RTTF) का भव्य और बहुप्रतीक्षित आयोजन 9 से 11 जनवरी तक चित्रकूट नगर स्थित थर्ड स्पेस में आयोजित किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय आयोजन न केवल उदयपुर बल्कि पूरे राजस्थान के पर्यटन उद्योग के लिए एक मील का पत्थर साबित होने जा रहा है।कार्यकम के आयोजक कमल शाह ने बताया की इस फेयर में होटल, रिसॉर्ट्स, होम-स्टे, ट्रैवल एजेंसियां, टूर ऑपरेटर्स, ट्रांसपोर्ट, एविएशन, इवेंट मैनेजमेंट, हैंडीक्राफ्ट, लोक कला, खानपान और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़े देशभर के प्रतिष्ठित व्यवसायी, निवेशक और विशेषज्ञ भाग लेंगे। मनीष गलुण्डिया ने बताया कि आयोजन स्थल पर दर्जनों स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से पर्यटन से जुड़ी सेवाओं, पैकेजों और नवाचारों का प्रदर्शन किया जाएगा। सुभाष सिंह राजावत ने बताया की इस आयोजन से उदयपुर को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर मिलेगा नया आयाम
यूबी श्रीवास्तव राकेश चौधरी ने बताया की आरटीटीएफ़ का मुख्य उद्देश्य उदयपुर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत पर्यटन ब्रांड के रूप में स्थापित करना है। इस मंच के माध्यम से राजस्थान की पर्यटन संभावनाओं, हेरिटेज होटल्स, ऐतिहासिक धरोहरों, ग्रामीण पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर प्रस्तुत किया जाएगा।
ऊषा शर्मा आनंद सिंह भाटी ने बताया कि

बी-टू-बी मीटिंग्स और नेटवर्किंग से खुलेंगे नए व्यापारिक अवसर

फेयर के दौरान बी-टू-बी मीटिंग्स, नेटवर्किंग सेशंस, पर्यटन निवेश पर संवाद, नई साझेदारियों और व्यवसाय विस्तार को लेकर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। इससे स्थानीय होटल व्यवसायियों और ट्रैवल एजेंट्स को बड़े राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर ऑपरेटर्स से सीधे जुड़ने का अवसर मिलेगा, जिससे भविष्य में पर्यटन व्यवसाय को नई गति मिलेगी।

स्थानीय रोजगार और आर्थिक विकास को मिलेगा बढ़ावा

आरटीटीएफ़ के आयोजन से उदयपुर सहित मेवाड़ अंचल में रोजगार के नए अवसरों का सृजन होगा। होटल स्टाफ, टूर गाइड्स, टैक्सी ऑपरेटर्स, लोक कलाकारों, हस्तशिल्प कारीगरों और युवाओं को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही स्थानीय व्यापार, बाजार और पर्यटन आधारित उद्योगों को भी मजबूती मिलेगी।

हेरिटेज, संस्कृति और आतिथ्य परंपरा का होगा भव्य प्रदर्शन

फेयर में राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक नृत्य-संगीत, लोक कला, हस्तशिल्प, खानपान और अतिथि सत्कार परंपरा को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। इससे देश-विदेश से आने वाले प्रतिनिधियों को राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।

पर्यटन विशेषज्ञों की राय

पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि आरटीटीएफ़ जैसे आयोजनों से उदयपुर को वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी। ऐसे फेयर न केवल व्यवसायिक संवाद को बढ़ावा देते हैं, बल्कि निवेश, नवाचार और दीर्घकालीन पर्यटन विकास की दिशा भी तय करते हैं।

तीन दिवसीय यह आरटीटीएफ़ फेयर उदयपुर के पर्यटन उद्योग के लिए नए अवसरों, नई संभावनाओं और नए आयामों का द्वार खोलने वाला सिद्ध होगा। यह आयोजन आने वाले वर्षों में उदयपुर को पर्यटन मेलों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।

Exit mobile version