Site icon 24 News Update

महावीर इंटरनेशनल वामा वीरा केंद्र की मासिक बैठक संपन्न, सेवा कार्यों के लिए मिला जोन स्तरीय सम्मान

Advertisements

24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। महावीर इंटरनेशनल वामा वीरा केंद्र की मासिक बैठक वीरा साधना गलालिया के निवास पर आयोजित की गई।
बैठक में सेवा कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। पुनर्वास कॉलोनी से जुड़ी नई सदस्यों ने उत्साहपूर्वक केंद्र की सदस्यता ग्रहण की, जिससे संगठन का विस्तार हुआ। बैठक का समापन भावना प्रार्थना के साथ हुआ। पूर्व चेयरपर्सन वीरा प्रेरणा शाह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। वामा चेयरपर्सन वीरा तिलकनंदिनी शाह ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि केंद्र को हाल ही में जोन स्तरीय अधिवेशन में उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए 3 प्रतिष्ठित अवार्ड प्राप्त हुए हैं। उन्होंने यह सम्मान केंद्र की सभी वीरा बहनों को समर्पित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि हमारी एकजुटता और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
जोन कन्वीनर वीरा धनकुंवर आजणियां ने महावीर इंटरनेशनल एपेक्स के आगामी सेवा प्रकल्पों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि अब केंद्र द्वारा हर माह की 5 तारीख को नवजात शिशुओं को हाइजीनिक बेबी किट वितरित किए जाएंगे। साथ ही, प्रत्येक माह की 25 तारीख को गरिमा प्रोजेक्ट के तहत “झिझक छोड़ो, चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो” अभियान चलाया जाएगा। इस कार्यशाला के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित मासिक धर्म के प्रति जागरूक किया जाएगा और नि:शुल्क सैनिटरी नैपकिन का वितरण किया जाएगा।
कोषाध्यक्ष वीरा रेखा जैन ने केंद्र के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। वीरा धनकुंवर आजणियां द्वारा परिंदों के लिए “परिंडे अभियान” के संयोजक कन्हैयालाल व्यास, पेंशनर समाज अध्यक्ष जीवणलाल पाटीदार तथा सहसंयोजक गजेंद्र शाह को सकोरों का वितरण किया गया। अंत में पूर्व चेयरपर्सन वीरा रजनी आजणियां ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष दीपिका शाह, स्नेहलता गांधी, मंजू भूता, बरखा जैन, ज्योति जैन, चेतना जैन, डॉ. दीपिका जैन, ज्योति मांडव, तोषी जैन, अंजना दोसी, डिम्पल जैन, धारिणी जैन, बरखा गांधी, साधना गलालिया, कोमल जैन, रजनीबाला सहित वामा वीरा केंद्र की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।

Exit mobile version