Site icon 24 News Update

महिला दिवस पर पद्मिनी की वीराओ ने दिया सेवा, संवेदना और करुणा का संदेश

Advertisements

24 News Update निंबाहेड़ा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल पद्मिनी ग्रुप द्वारा सेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़ा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय अस्पताल में नवजात बालिकाओं को ड्रेसेस वितरित की गईं तथा गर्भवती महिलाओं को गुड़, गोला एवं बिस्किट्स प्रदान कर उनका सम्मान किया गया। इसके साथ ही जीव दया के भाव को प्रकट करते हुए मंडी प्रांगण में लगभग 200 किलो मक्का कबूतरों को डाली गई, जिससे पर्यावरण एवं जीव संरक्षण का संदेश दिया गया। यह कार्यक्रम अध्यक्ष वीरा अनीता सोनी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में संस्था की सचिव सारिका काबरा सहित वीरा अल्पना चपलोत, वीरा प्रीति खेरोदिया, वीरा कल्पना सिंघवी, वीरा मंजू काबरा, वीरा टीना नाहर, वीरा प्रमिला सहलोत, वीरा अंतिमा धूप्पड़, वीरा गीतू खेरोदिया, वीरा मेघा सोनी एवं वीरा अंकिता सहलोत उपस्थित रहीं। संस्था की वीराओं ने बताया कि महिला दिवस के अवसर पर इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में महिलाओं के सम्मान, स्वास्थ्य जागरूकता और जीव दया के संदेश को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के दौरान सभी ने समाज सेवा के ऐसे कार्य आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Exit mobile version