Site icon 24 News Update

नयागांव में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम सेः नीलकंठ महादेव और केलेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का हुजूम

Advertisements

24 News Update Udaipur. नयागांव उपखंड में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर थाना (पहाड़ा) स्थित प्रसिद्ध नीलकंठ महादेव मंदिर और पहाड़ा ग्राम के घने जंगलों में स्थित केलेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

नयागांव उपखंड के थाना गांव में संत सरोवर तालाब के किनारे स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में पूरे दिन मेला लगेगा। यहां आसपास के गांवों और गुजरात से सैकड़ों भक्त दर्शन के लिए पहुंचेंगे। श्रद्धालु यहां शिव अनुष्ठान करेंगे।

पहाड़ा का केलेश्वर महादेव मंदिर गुजरात के रानी बॉर्डर से सटा हुआ है। ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में शिवजी के नंदी ने स्वयं अन्न ग्रहण किया था। यहां सच्चे मन से मांगी गई मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

मंदिर के पुजारी राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि पर कल सुबह से शाम तक दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रहेगी। शाम से सुबह तक चार पहर में शिवजी की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। रात्रि में स्थानीय भजन मंडलियों द्वारा भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन भी होगा।

Exit mobile version