24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। मावली उपखंड क्षेत्र के नीलकंठ महादेव मंदिर राणेरा की पाल ढूंढिया नांदोली खुर्द पर नीलकंठ महादेव विकास समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का उद्घाटन किया गया। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर बुधवार को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान पवन यज्ञ किया। श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का अभिषेक किया शिवजी का आकर्षक सिंगार किया गया। महाशिवरात्रि पर्व पर हजारों की संख्या में दर्शन करने हेतु दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही। इस अवसर पर मावली उपखंड अधिकारी महोदय द्वारा मेले का निरीक्षण किया गया। लोगों ने जमकर मनिहारी की दुकान खिलौने की दुकाने पर भरपूर खरीददारी की। साथ ही मेले के दूसरे दिन महाशिवरात्रि को ब्राह्मणों द्वारा यज्ञ,हवन एवं रुद्रा अभिषेक किया गया। साथ ही रात्रि प्रोग्राम में गायक कलाकार करण सोलंकी व भेरू लाल बारेगामा, नृत्यांगना राधिका शीतल एवं आकर्षक झांकियां द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। 27 फरवरी को दोपहर 3 बजे इनामी ड्रा खोला जाएगा एवं रात्रि प्रोग्राम में प्रसिद्ध नृत्यांगना एवं गायक रानी रंगीली लक्ष्मण गुर्जर महेंद्र सिंह कॉमेडी रमेश कुमावत एवं पार्टी द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
राणेरा महादेव मंदिर पर तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेले में भजनों पर झूम उठें श्रद्धालु

Advertisements
