24 News Update उदयपुर। समाज के प्रति मानवीय जिम्मेदारी का उदाहरण पेश करते हुए महाराणा प्रताप सेना ने एक अज्ञात पुरुष का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कर सामाजिक सरोकारों को मजबूती दी। गोवर्धन विलास थाना पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद अज्ञात पुरुष का शव महाराणा प्रताप सेना को सौंपा गया था। आज पुलिस की औपचारिकताओं के बाद महाराणा प्रताप सेना के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शव को अशोक नगर मोक्ष धाम पहुंचाया, जहां विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि मृतक को पूरे सम्मान और गरिमा के साथ अंतिम विदाई मिले। सेवा कार्य में महाराणा प्रताप सेना के संस्थापक मोहन सिंह राठौड़ के साथ प्रकाश जोशी, भवर चौधरी, नन्द राज भारती और सुल्तान सिंह उपस्थित रहे। सभी ने इसे मानवता के प्रति कर्तव्य बताते हुए कहा कि अज्ञात व्यक्ति भी समाज का ही हिस्सा होता है और उसका अंतिम संस्कार सम्मान के साथ होना चाहिए।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.